जल संसाधन MCQs | बिहार बोर्ड कक्षा 10 भूगोल अध्याय 3 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न
जल संसाधन अध्याय का परिचय
जल पृथ्वी पर जीवन का आधार है। मनुष्य, पशु-पक्षी तथा वनस्पतियों के अस्तित्व के लिए जल अत्यंत आवश्यक है। पृथ्वी का लगभग 71% भाग जल से ढका हुआ है, किंतु इसका अधिकांश भाग महासागरों में खारे जल के रूप में पाया जाता है। कुल जल का केवल लगभग 2.5% भाग ही मीठा जल है, जो मानव उपयोग के लिए उपलब्ध है।
जल का उपयोग पेयजल, कृषि, उद्योग, जलविद्युत उत्पादन, मत्स्य पालन तथा परिवहन जैसे अनेक कार्यों में किया जाता है। बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण, औद्योगीकरण तथा जल के अंधाधुंध दोहन के कारण आज जल संकट एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इसलिए जल का संरक्षण और उसका समुचित प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है।
इस अध्याय में हम जल के स्रोत, जल संसाधनों का वितरण, जल के विभिन्न उपयोग, जल संरक्षण के उपाय तथा भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदीघाटी परियोजनाओं का अध्ययन करेंगे। साथ ही यह भी समझेंगे कि जल को राष्ट्रीय संसाधन क्यों माना जाता है और इसके संरक्षण में हमारी क्या भूमिका हो सकती है।
महत्वपूर्ण Mcqs
1. जीवन की उत्पत्ति सबसे पहले कहाँ हुई मानी जाती है?
A. स्थल पर
B. वायु में
C. जल में
D. पर्वत पर
2. पृथ्वी पर कुल जल का लगभग कितना प्रतिशत भाग महासागरों में पाया जाता है?
A. 70%
B. 96.5%
C. 30%
D. 2.5%
3. पीने योग्य मीठा जल पृथ्वी पर कुल जल का लगभग कितना प्रतिशत है?
A. 10%
B. 5%
C. 2.5%
D. 0.5%
4. पृथ्वी के मीठे जल का लगभग 70% किस रूप में पाया जाता है?
A. नदियों में
B. तालाबों में
C. भूजल में
D. हिमनदों एवं हिमचादरों में
5. शेष मीठे जल का लगभग कितना प्रतिशत नदियों, तालाबों तथा भूगर्भीय जल के रूप में उपलब्ध है?
A. 30%
B. 50%
C. 70%
D. 96.5%
6. विश्व की कुल वर्षा का लगभग कितना प्रतिशत जल भारत को प्राप्त होता है?
A. 2%
B. 4%
C. 8%
D. 10%
7. प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष उपलब्ध जल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
A. 50वाँ
B. 75वाँ
C. 132वाँ
D. 150वाँ
8. भारत में प्रतिवर्ष वर्षा द्वारा विभिन्न जल-स्रोतों में लगभग कितना जल एकत्र होता है?
A. 900 घन किमी
B. 1200 घन किमी
C. 1500 घन किमी
D. 1900 घन किमी
9. पाठ्यपुस्तक के अनुसार किस वर्ष तक विश्व के अनेक देशों में जल का अभाव होने लगेगा?
A. 2020
B. 2025
C. 2030
D. 2050
10. पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्द्ध को क्या कहा जाता है?
A. स्थल गोलार्द्ध
B. जल गोलार्द्ध
C. हरित गोलार्द्ध
D. शुष्क गोलार्द्ध
11. उत्तरी गोलार्द्ध को क्या कहा जाता है?
A. जल गोलार्द्ध
B. हिम गोलार्द्ध
C. स्थल गोलार्द्ध
D. वन गोलार्द्ध
12. सागर का जल किसमें अत्यंत धनी है?
A. केवल खनिज
B. केवल जीव
C. जीव, वनस्पति एवं खनिज संसाधन
D. केवल वनस्पति
13. संयुक्त राष्ट्र विश्व जल विकास रिपोर्ट का उल्लेख किस वर्ष किया गया है?
A. 2000
B. 2001
C. 2003
D. 2005
14. जल प्रदूषण रोकने के लिए क्या नहीं करना चाहिए?
A. वृक्षारोपण
B. जल संरक्षण
C. नदियों में कूड़ा-कचरा फेंकना
D. वर्षा जल संचयन
15. कल-कारखानों के अपशिष्ट पदार्थ कहाँ नहीं गिराए जाने चाहिए?
A. खेतों में
B. सड़कों पर
C. जलाशयों में
D. जंगलों में
16. तालाबों में किसका छिड़काव नहीं करना चाहिए?
A. उर्वरक
B. कीटनाशक दवाएँ
C. जल
D. चूना
17. जल प्रदूषण का एक प्रमुख कारण कौन है?
A. वर्षा
B. जल संरक्षण
C. औद्योगिक अपशिष्ट
D. वृक्षारोपण
18. भारत में जल का सबसे प्रमुख स्रोत क्या है?
A. नहर
B. भूजल
C. वर्षा
D. तालाब
19. जिन क्षेत्रों में औसतन 100 सेमी से अधिक वर्षा होती है, वहाँ कृषि के लिए जल की आवश्यकता मुख्यतः किससे पूरी होती है?
A. नलकूप
B. वर्षा
C. नहर
D. तालाब
20. मेघालय और असम जैसे क्षेत्रों में सिंचाई की आवश्यकता कम क्यों होती है?
A. अधिक भूजल के कारण
B. अधिक नदियों के कारण
C. अधिक वर्षा के कारण
D. अधिक तालाबों के कारण
21. भूमिगत जल प्राप्त करने का प्रमुख साधन क्या है?
(A) नहर
(B) कुआँ
(C) नदी
(D) झील
22. भारत में भूमिगत जल का अधिक उपयोग किस क्षेत्र में होता है?
(A) दक्षिण भारत
(B) पश्चिम भारत
(C) उत्तर भारत
(D) पूर्वोत्तर भारत
23. भारत में लगभग कितना भूमिगत जल उपलब्ध है?
(A) 233 अरब घन मीटर
(B) 333 अरब घन मीटर
(C) 433 अरब घन मीटर
(D) 533 अरब घन मीटर
24. भारत के भूमिगत जल का लगभग 42% किस क्षेत्र में है?
(A) दक्कन पठार
(B) उत्तरी मैदान
(C) पश्चिमी घाट
(D) हिमालय
25. नदियों के कुल प्रवाहित जल का कितना भाग उपयोग में लाया जा सकता है?
(A) 4.5%
(B) 6.5%
(C) 8.5%
(D) 10.5%
26. नदी जल का प्रमुख उपयोग कहाँ होता है?
(A) परिवहन
(B) जल-पर्यटन
(C) सिंचाई
(D) मत्स्य पालन
27. झील, तालाब एवं अन्य जलाशय देश के किस भाग में अधिक पाए जाते हैं?
(A) उत्तर भारत
(B) पूर्वी भारत
(C) पश्चिम भारत
(D) दक्षिण भारत
28. ग्लेशियर गर्मी में किसे जल प्रदान करते हैं?
(A) तालाबों को
(B) नहरों को
(C) नदियों को
(D) झीलों को
29. भारत में ग्लेशियर मुख्यतः कहाँ पाए जाते हैं?
(A) पश्चिमी घाट
(B) अरावली
(C) उच्च हिमालय
(D) दक्कन पठार
30. भारत में कुल जल उपयोग का लगभग 80% किस कार्य में होता है?
(A) उद्योग
(B) घरेलू उपयोग
(C) सिंचाई
(D) ऊर्जा उत्पादन
31. स्वतंत्र भारत की पहली नदीघाटी परियोजना कौन-सी थी?
(A) भाखड़ा-नांगल
(B) दामोदर घाटी
(C) हीराकुंड
(D) कोसी
32. दामोदर नदी को किस नाम से जाना जाता था?
(A) शोक नदी
(B) बंगाल का शोक
(C) बिहार का शोक
(D) कोसी का शोक
33. भाखड़ा-नांगल परियोजना किस नदी पर स्थित है?
(A) गंगा
(B) यमुना
(C) सतलज
(D) नर्मदा
34. भाखड़ा बाँध की ऊँचाई कितनी है?
(A) 126 मीटर
(B) 176 मीटर
(C) 226 मीटर
(D) 326 मीटर
35. विश्व का सबसे लंबा बाँध कौन-सा है?
(A) भाखड़ा बाँध
(B) नागार्जुन सागर बाँध
(C) हीराकुंड बाँध
(D) गांधी सागर बाँध
36. हीराकुंड परियोजना किस नदी पर स्थित है?
(A) नर्मदा
(B) महानदी
(C) कृष्णा
(D) गोदावरी
37. कोसी परियोजना किस राज्य के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है?
(A) राजस्थान
(B) पंजाब
(C) उत्तर बिहार
(D) गुजरात
38. चंबल घाटी परियोजना में कौन-सा बाँध शामिल नहीं है?
(A) गांधी सागर
(B) राणा प्रताप सागर
(C) कोटा
(D) हीराकुंड
39. तुंगभद्रा परियोजना किस राज्य में स्थित है?
(A) बिहार
(B) कर्नाटक
(C) पंजाब
(D) गुजरात
40. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर स्थित है?
(A) गोदावरी
(B) महानदी
(C) कृष्णा
(D) कावेरी
NAITIK kumar
Radim classes