1. लोकतंत्र किस प्रकार की शासन व्यवस्था है?
(A) राजा का शासन
(B) सेना का शासन
(C) जनता का शासन
(D) न्यायपालिका का शासन
2. लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी का उद्देश्य क्या है?
(A) कर वसूली
(B) जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना
(C) सेना को मजबूत करना
(D) प्रशासन बढ़ाना
3. लोकतंत्र में विविधता किन आधारों पर पाई जाती है?
(A) भाषा
(B) धर्म
(C) जाति
(D) उपर्युक्त सभी
4. सामाजिक विभेद का सबसे प्रमुख कारण क्या है?
(A) धन
(B) जन्म
(C) शिक्षा
(D) व्यवसाय
5. सामाजिक विभेद किन आधारों पर उत्पन्न हो सकते हैं?
(A) धर्म
(B) भाषा
(C) क्षेत्र
(D) उपर्युक्त सभी
6. कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय विवाह करके क्या प्राप्त करते हैं?
(A) नई जाति
(B) नया धर्म
C) नई सामाजिक पहचान
(D) नया क्षेत्र
7. सामाजिक विभेद का मूल कारण क्या माना गया है?
(A) विज्ञान
(B) व्यक्ति की पहचान
(C) राजनीति
(D) शिक्षा
8. अमेरिका में संघर्ष किनके बीच था?
(A) हिंदू-मुस्लिम
(B) कैथोलिक-प्रोटेस्टेंट
(c) श्वेत-अश्वेत
(D) सिंहली-तमिल
9. उत्तरी आयरलैंड में संघर्ष किनके बीच था?
(A) श्वेत-अश्वेत
(B) कैथोलिक-प्रोटेस्टेंट
(C) हिंदू-मुस्लिम
(D) तमिल-सिंहली
10. विविधता में एकता का उदाहरण कौन-सा देश है?
(A) अमेरिका
(B) भारत
(C) पाकिस्तान
(D) श्रीलंका
11. भारत में विभिन्न धर्मों के लोग किस प्रकार रहते हैं?
(A) अलग-अलग
(B) संघर्ष में
(C) मिल-जुलकर
(D) शत्रुता से
12. सामाजिक विभेद किसका कारण बन सकता है?
(A) सामाजिक संघर्ष
(B) सामाजिक विभाजन
(C) दोनों
(D) कोई नहीं
13. महाराष्ट्र, असम और सिक्किम में उत्तर भारतीयों के साथ गलत व्यवहार किसका उदाहरण है?
(A) सामाजिक समरसता
(B) सामाजिक विभाजन
(C) राष्ट्रीय एकता
(D) लोकतांत्रिक सफलता
14. भारत में सवर्णों और दलितों के बीच अंतर क्या कहलाता है?
(A) धार्मिक विभेद
(B) क्षेत्रीय विभेद
(C) सामाजिक विभाजन
(D) भाषाई विभेद
15. सामाजिक विभेद और सामाजिक विभाजन में क्या अंतर है?
(A) दोनों समान हैं
(B) दोनों का कोई संबंध नहीं
(C) विभेद आवश्यक नहीं कि विभाजन बने*
(D) विभाजन पहले होता है
16. विविधताओं में टकराव लोकतंत्र के लिए क्या माना गया है?
(A) लाभदायक
(B) आवश्यक
(C) घातक*
(D) सामान्य
17. संकट की स्थिति में विभिन्न समुदायों के लोग क्या करते हैं?
(A) अलग हो जाते हैं
(B) संघर्ष करते हैं
(C) एकजुट हो जाते हैं*
(D) प्रवास कर जाते हैं
18. कैथोलिकों का प्रतिनिधित्व कौन-सी पार्टी करती थी?
(A) यूनियनिस्ट पार्टी
(B) राष्ट्रवादी पार्टी*
(C) समाजवादी पार्टी
(D) हरित पार्टी
19. प्रोटेस्टेंटों का प्रतिनिधित्व कौन-सी पार्टी करती थी?
(A) यूनियनिस्ट पार्टी
(B) राष्ट्रवादी पार्टी
(C) लेबर पार्टी
(D) समाजवादी पार्टी
20. सामाजिक विभेद का राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(A) कोई प्रभाव नहीं
(B) केवल चुनाव प्रभावित होते हैं
(C) राजनीतिक दल एवं चुनाव प्रभावित होते हैं
(D) केवल सरकार प्रभावित होती है
21. राजनीतिक दल सामाजिक विभेदों का उपयोग किसलिए करते हैं?
(A) शिक्षा के लिए
(B) व्यापार के लिए
(C) समर्थन और मतदान प्राप्त करने के लिए
(D) उद्योग के लिए
22. युगोस्लाविया किसका उदाहरण है?
(A) आर्थिक विकास
(B) राष्ट्रीय एकता
(C) सामाजिक विभेद से विखंडन
(D) औद्योगिक विका
23. सामाजिक विभेद का सबसे बुरा परिणाम क्या है?
(A) बेरोजगारी
(B) अशिक्षा
(C) देश का विखंडन
(D) गरीबी
24. सामाजिक विभेद की राजनीति के परिणाम कितने तत्वों पर निर्भर करते हैं?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
25. पहला निर्धारक तत्व क्या है?
(A) धर्म
(B) पहचान की चेतना
(C) भाषा
(D) धन
26. दूसरा निर्धारक तत्व क्या है?
(A) शिक्षा
(B) विभिन्न समुदायों की माँगें
(C) सेना
(D) न्यायपालिका
27. तीसरा निर्धारक तत्व क्या है?
(A) धर्म
(B) राजनीति
(C) सरकार का रवैया
(D) शिक्षा
28. अपनी पहचान के प्रति अत्यधिक आग्रह का परिणाम क्या हो सकता है?
(A) लोकतंत्र मजबूत होगा
(B) लोकतंत्र खतरे में पड़ सकता है
(C) विकास बढ़ेगा
(D) शिक्षा बढ़ेगी
29. दूसरों के प्रति दुर्ग्रह की भावना क्या उत्पन्न करती है?
(A) सद्भाव
(B) सहयोग
(C) सामाजिक तनाव
(D) विकास
30. श्रीलंका में किस समुदाय की मांगों की उपेक्षा हुई?
(A) सिंहली
(B) तमिल
(C) मुस्लिम
(D) बौद्ध
31. भारत में हिंदी के साथ किस भाषा को भी मान्यता दी गई है?
(A) उर्दू
(B) तमिल
(C) अंग्रेजी
(D) संस्कृत
32. लोकतंत्र में छोटे सामाजिक समूहों के हितों पर ध्यान देना क्या दर्शाता है?
(A) कमजोरी
(B) असफलता
(C) लोकतंत्र की मजबूती
(D) तानाशाही
33. लोकतंत्र सामाजिक विभेदों को किस माध्यम से संभालता है?
(A) दमन
(B) हिंसा
(C) शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक उपाय
(D) युद्ध
34. सामाजिक विभेद की राजनीति का सकारात्मक परिणाम कब मिलता है?
(A) हिंसा होने पर
(B) जब माँगें शांतिपूर्ण ढंग से उठाई जाएँ
(C) संघर्ष बढ़ने पर
(D) विभाजन होने पर
35. राष्ट्रीय एकता के नाम पर अल्पसंख्यकों की मांगों की अनदेखी का परिणाम क्या होता है?
(A) अच्छा
(B) प्रायः बुरा
(C) कोई प्रभाव नहीं
(D) विकास
36. सामाजिक विभेद की राजनीति का अच्छा परिणाम किस पर निर्भर करता है?
(A) पहचान की चेतना
(B) समुदायों की माँगें
(C) सरकार का रवैया
(D) उपर्युक्त सभी
37. लोकतंत्र में विभिन्न सामाजिक समूहों को क्या दिया जाता है?
(A) दंड
(B) प्रतिबंध
(C) प्रतिनिधित्व
(D) निष्कासन
38. भारत में विविधता के बावजूद क्या पाया जाता है?
(A) विभाजन
(B) एकता
(C) संघर्ष
(D) अशांति
39. सामाजिक विभेद कब सामाजिक विभाजन में बदल सकता है?
(A) जब टकराव बढ़े
(B) जब संघर्ष बढ़े
(C) जब विविधताओं में दरार उत्पन्न हो जाए
(D) जब शिक्षा बढ़े
40. लोकतांत्रिक राजनीति में सामाजिक समूहों की भागीदारी क्यों आवश्यक है?
(A) कर वसूली हेतु
(B) लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु
(C) सेना मजबूत करने हेतु
(D) उद्योग बढ़ाने हेतु
41. सामाजिक विभेद का संबंध किससे है?
(A) पहचान से
(B) समुदाय से
(C) समूह से
(D) उपर्युक्त सभी
42. भारत में धर्मनिरपेक्षता का अर्थ क्या है?
(A) एक धर्म को मान्यता
(B) धर्म का विरोध
(C) सभी धर्मों का समान सम्मान
(D) धार्मिक प्रतिबंध
43. सामाजिक विभेदों की राजनीति लोकतंत्र के लिए कब उपयोगी होती है?
(A) जब हिंसा हो
(B) जब विभिन्न समूहों के हितों को प्रतिनिधित्व मिले*
(C) जब विभाजन बढ़े
(D) जब संघर्ष बढ़े
44. सामाजिक विभेद का लोकतांत्रिक समाधान क्या है?
(A) युद्ध
(B) हिंसा
(C) संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया
(D) दमन
45. इस अध्याय का केंद्रीय विचार क्या है?
(A) सामाजिक विभेद समाप्त करना
(B) विविधता के बीच लोकतांत्रिक तालमेल स्थापित करना
(C) केवल चुनाव कराना
(D) केवल सरकार बनाना